प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति-तुक-कोश

५. १. २०१५-

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
कुण्डलिया हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला

आ गया है साल नूतन

 

नव उमंगों से सजाकर थाल नूतन
फिर जनम ले आ गया है साल नूतन

कल तलक तो थी क्षितिज की आब फीकी
रंग स्वर्णिम आज उसके भाल नूतन

बाँवरी बगिया खड़ी सत्कार करने
गूँथकर रस-गंध सित गुल-माल नूतन

आस के नव पुष्प-गुच्छों, पल्लवों संग
तरुवरों पर उग रही हर डाल नूतन

बंधुओं! मंज़िल वही, पथ भी वही है
बस पगों की चाप में हो चाल नूतन

काल बीता भूलकर दुश्वारियों का
लेख लिक्खो, भारती के लाल! नूतन

नोच देना डंक सारे, अब डसें जो
ओढ़कर इंसानियत की खाल नूतन

वास्ता है देश का दृग खोल रखना
बिछ न जाए दिलजलों का जाल नूतन

हाथ अपने, हर्षमय हर वर्ष होगा
चाह यदि हो ‘कल्पना’ चिरकाल नूतन

- कल्पना रामानी

 

इस सप्ताह
नव वर्ष विशेषांक-२ में

दोहों में-

bullet

अनिल कुमार मिश्र

bullet

दिव्या राजेश्वरी

bullet

परमजीत कौर रीत

bullet

शालिनी श्रीवास्तव

bullet

सुबोध श्रीवास्तव

bullet

सौरभ पांडेय

bullet

हरि वल्लभ शर्मा

अंजुमन में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

पंकज परिमल

bullet

विश्वंभर शुक्ल

bullet

शशि पुरवार

bullet

सुरेन्द्र कुमार वैद्य

छंदमुक्त में-

bullet

उर्मिला शुक्ल

bullet

ऋषिकेश वैद्य

bullet

परमेश्वर फुँकवाल

bullet

मीना चोपड़ा

bullet

रंजना गुप्ता

bullet

श्रीकांत मिश्र कांत

मुक्तक में-

bullet

अनिमेश शर्मा

bullet

अनुपम आलोक

bullet

कांति शुक्ला

bullet

भारती जैन

bullet

रघुविन्द्र यादव

bullet

डॉ. रूपचंद्र शास्त्री मयंक

कहमुकरी में-

bullet

डॉ. प्रदीप शुक्ला

bullet

हरिओम श्रीवास्तव

bullet

रविकांत श्रीवास्तव

कुंडलिया में-

bullet

कुमार गौरव अजीतेन्दु (कुंडलिया)

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी