अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में शशि जोशी की रचनाएँ 

अंजुमन में--
पहचान तलाशें
बँटवारे की पीड़ा
मुझे टूटन
सबको अपनी रहे ख़बर

  बँटवारे की पीड़ा

बँटवारे की पीड़ा सहती, ये बेचारी दीवारें।
किसको अपना दर्द बताएँ, वक़्त की मारी दीवारें।

छोड़ के अपना गाँव, शहर तुम निकले थे जब खुशी-खुशी,
उस दिन फूट-फूट के रोई, घर की सारी दीवारें।

एक खंडहर की सूरत में, वीराने में पड़े-पड़े,
किसका रास्ता तकती हैं, ये टूटी-हारी दीवारें।

देख रही हैं गुमसुम होकर, हिस्सा बाँट ज़मीनों का,
बेबस बूढ़ी माँ के जैसी, हैं दुखियारी दीवारें।

छत का बोझ नहीं है सर पे, हैं बेहद आज़ाद अभी,
इसीलिए कुछ इतराती हैं अभी कुँवारी दीवारें।

परदेशी बेटा लौटा है, सारा घर है खिला-खिला,
चहक उठी हैं माँ के संग में, प्यारी-प्यारी दीवारें।

३ मार्च २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics