अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में शशि जोशी की रचनाएँ 

अंजुमन में--
पहचान तलाशें
बँटवारे की पीड़ा
मुझे टूटन
सबको अपनी रहे ख़बर

 

मुझे टूटन

मुझे टूटन, उदासी, हर घुटन से खींच लाती है,
दुआ ये किसकी मेरे सर पे साया बनके आती है।

कभी काँटों-सी चुभती है, कभी फूलों-सी खिलती है,
हमारी ज़िंदगी कितने अजब मंज़र दिखाती है।

बहुत ख़ामोश-सी रहती है लड़की भीड़ में अक्सर,
मगर तनहाइयों में मुसकुराती, गुनगुनाती है।

उसे कब धूप की या छाँव की परवाह रहती है,
हवा तो अपनी धुन में मुसकुराती बहती जाती है।

महकने लग गए हैं ख़्वाब मेरे, उसकी आँखों में,
मुहब्बत की ये खुशबू धीरे-धीरे रंग लाती है।

३ मार्च २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics