अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

भारत भूषण आर्य
के दोहे

 

  गरमी के दोहे

सूखे पत्तों के अधर, आग उगलती छाँव।
गरम हवाएँ चल रहीं, शकुनी के छल-दाँव।।

दीवारों को देखती, गरमी में यों धूप।
जैसे देखे षोड़शी, यौवन चढ़ता रूप।।

तड़प-तड़प के दिन कटे, सिसक-सिसक के रात।
गरमी में कैसे करें, रातें मन की बात।।

पले पाँव में आँवले, दूर छाँव का गाँव।
धूप ओढ़ चलता रहा, बैठ आस की छाँव।।

निर्धन की तकदीर में, कैसा सुख का रूप।
बिना पात का पेड़ ज्यों, सहे जेठ की धूप।।

 

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है