अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

अनुभूति में डॉ. आनन्द के दोहे-

नये दोहे-
बदल गया अब आदमी

दोहों में-
फैलाएँ सद्भाव
हुए सुवासित

 

 

 

 

बदल गया अब आदमी

बदल गया अब आदमी, बदले उसके काम।
दिन में सौ-सौ बार वह, बदले अपना नाम।

बची नहीं सद्भावना, बचा नही अब प्यार।
नैतिकता कुंठित हुई, मानवता बीमार।।

आज चतुर्दिक हो रही, मानवता की हार।
दानवता की जय कहे, गाँव, शहर, अखबार।।

युग ऐसा अब आ गया, बिगड गया माहौल।
सडकों पर जन घूमते, हाथ लिए पिस्तौल।।

दानवता के सामने, मानवता लाचार।
कैसी है यह बेबसी, कैसा यह व्यापार।।

बड़बोलों की भीड़ में, खड़ा संत चुपचाप।
सहमत है हर बात पर, कह कर माई-बाप।।

चलना दूभर हो गया, सडकों पर है आज।
मनमानी होने लगी, आया जंगल-राज।।

दहशत कुछ ऐसी बढ़ी, घटे हास परिहास।
अर्थहीन-सी जिन्दगी, आए कुछ ना रास।।

भ्रष्टाचारी घूमते, यहाँ-वहाँ नि:शंक।
सज्जन दुबके फिर रहे, ऐसा है आतंक।।

वनफूलों की आजकल, फीकी पड़ी सुगन्ध।
साँसों में घुलने लगी, अब बारूदी गंध।।

२५ जनवरी २०१०

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है