अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

डॉ. गोपाल बाबू शर्मा

 

 

फागुनी दोहे

फागुन हँसता, झूमता, लिए हाथ में चंग।
मन के भीतर छिड़ गई, एक अनोखी जंग।।

सरसों फूली हौस में, भौरे गाते गान।
टेसू रागों में रंगे, चले काम के बान।।

प्रकृति नई दुल्हन बनी, हुए रंगोली खेत।
भीगी मीठे प्यार से, पगडंडी की रेत।।

बदरा से चारों तरफ़, उड़े अबीर-गुलाल।
पग-पग पर बिखरें-दिखे, रंग-बिरंगे ताल।।

आँगन में झाँझर मुखर, चौपालों पर गीत।
भाव-जगे सपने जगे, मन में उमड़ी प्रीत।।

नयना मतवारे भये, मन में दहकी आग।
फागुन आया प्रिय नहीं, कैसे खेले फाग।।

किसने मला गुलाल मुख, किसने डाला रंग।
गोरी को सुध-बुध कहाँ, मन यादों के संग।।

हिल-मिल होली खेलिए, मन का आपा खोय।
कल की है किसको ख़बर, कौन कहाँ पर होय।।

16 अप्रैल 2007

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter