अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में आचार्य सारथी की रचनाएँ

गीतों में—
एक टूटा स्वप्न
ज्योतिधन्वा गंध
गूँगी हलचल
दुख की कपास
धूप
ध्वजारोहण 

 

एक टूटा स्वप्न

कौन गीला बोल बनकर
थरथराता है
साँवली-सी चाह का मन
कांप जाता है!

साथ नीली घाटियाँ
जो नींद वाली हैं
रात के प्रहरी
रुदन ने रौंद डाली हैं
एक टूटा स्वप्न
जब-तब याद आता है!

दूर जा बैठा बुलावा
आज बाहों का
ठंड में ठिठुरा खड़ा
सहगान राहों का
इक अंधेरा
मंत्र-सा कुछ फूँक जाता है!

दिख रहे हैं हर तरफ़
बस रेत के ढहते घरौंदे
कौन है जो
निर्वचन ठहराव पर
दो गीत बो दे
यह अकेलापन
किसे जब-तब बुलाता है!

२४ फरवरी २००६   

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।