अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में अजित कुमार की रचनाएँ-

कविताओं में-
ऊसर
कविता जी
नीम बेहोशी में
शहर के बीच
सभी
समुद्र का जबड़ा

संकलन में-
धूप के पाँव- उमस में

  समुद्र का जबड़ा

एक बहुत बड़े काले समुद्र के जबड़े ने
जब मुझे सहसा धर दबोचा
कुछ इस तरह कि
मुक्ति की प्रार्थना तक
होंठों में भिंची रह गई
ऊपर उठे हाथों की उँगलियाँ ही केवल
सतह पर छटपटा रही थीं. . .

किसी ने उन्हें थामा
फिर मुझे धीरे-धीरे उबार लिया।

अरे, यह तो वही मुर्ग़ाबी है
आकाश में मंथर गति से तैरते जिसे देख
पिता ने बंदूक का निशाना पहले साधा तो था
फिर कुछ सोच उसे परे कर दिया था. . .

शायद कहा होगा मैंने
उनके साथ घन्नई में बैठ झील को पार करते-
'ना, इसे मारो नहीं, पापा!'

वही आ पहुँची इस क्षण
मेरे प्राणों को बचाने,
जबकि भूल तक चुका हूँ मैं
वह हरिल था कि सारस कि क्रौंच कि मुर्गाबी?

केवल पंखों की फड़फड़ाहट
मन में,
प्राण में
बसी है।

9 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।