अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में आनंद क्रांतिवर्धन की रचनाएँ

दोपाया चौपाया
पानी उर्फ गधा
प्रायोजित वनवास
प्रेमशिला
राजू का सपना

 

दोपाया चौपाया

संकरी-सी सड़क पर,
कार ने अकड़ कर,
साइड माँगने के लिए
हॉर्न बजाया,
साइकिल ने,
डुगडुगी की तरह हाथ नचाया-

बड़ी जल्दी है?
क्या रेल छूट जाएगी,
जगह मिलने पर ही
साइड दी जाएगी।

यह सुनते ही
कार का पारा
आसमान पर चढ़ गया,
और पैर का दबाव
एक्सीलरेटर पर बढ़ गया-

मरियल-सी साइकिल
और ये ठाठ!
ले अब धूल चाट

कार ने
गड्ढे में पड़ी साइकिल को
आँख दिखाई-
मुझसे मुकाबला करने चली थी?
अब समझ में आया?

हाँ आया
कराहते हुए साइकिल ने फ़रमाया
मेरा तेरा क्या मुकाबला
मैं दोपाया
तू चौपाया

जनवरी २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।