अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में आशुतोष दुबे की रचनाएँ-

अश्वमेध
एक दिन आप
नाटक के बाहर
पाठक की निगाह
सुनिए तो

 

 

सुनिए तो

बहुत-सी चीज़ों के पास है
बहुत कुछ कहने के लिए

एक फूल को कभी सुनिए
सुनिए खिलने के क्षण की वह निःशब्द ध्वनि
बड़े और छोटे होते दिनों के बीच
उसके होने और होते-होते रह जाने को सुनिए

कभी बात कीजिए एक पके हुए फल से
वब बताएगा आपको कि कहाँ तक चले गए हैं
रक के स्रोत पृथ्वी के नीचे
उसी से पता चलेगा संबंध
पकने की रफ़्तार से स्वाद का
और यह उतावलेपन के विरुद्ध
एक प्रमाणिक टिप्पणी होगी

कभी फ़ुरसत से एक तरफ़ रखकर काग़ज़ को
मुख़ातिब होइए कलम से
जानिए तफ़सील से कितनी बार आए
ठिठकने के क्षण
कितने शब्द जन्मे और कितने वफ़ात पा गए
उसा के ज़रिए
कितनी-कितनी चीज़ें
बस आते-आते ओझल हो गईं
कहाँ ख़याल भागते रहे उससे आगे
कहाँ-कहाँ जब्त करती रही थकान
और जम्हाइयाँ

कभी हाथ रखिए कुर्ते के कंधे पर
वह बता देगा साफ़गोई से
कहाँ आप सबसे बेहतर महसूस करते हैं
और कहाँ जाने भर के ख़याल से
भीग जाते हैं पसीने से
और इस चाय के दाग़ का पूरा किस्सा
उसके पास होगा और होगा
न जाने कितने अंतरंग क्षणों का वृत्तांत
बहुत-सी चीज़ों के पास है
बहुत कुछ कहने के लिए
आप सुनिए तो सही

1 अप्रैल 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।