अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में देवेंद्र आर्य की रचनाएँ-

गीतों में-
चाँदनी की मुस्कराहट
तुम्हारे बिन
बात अब तो खत्म करिए
मन सूखे पौधे लगते हैं

अंजुमन में-
जीवन क्या है
 


 

 

चाँदनी की मुस्कराहट

चाँदनी की मुस्कराहट भर नहीं है ज़िन्दगी
खेत में उगते पसीने की चलो बातें करें।

आदमी के सामने दुख-दर्द का मेला लगा,
भूख मुद्दत से खड़ी है झोंपड़ी के द्वार पर।
पंख हैं, पर हौसलों में आ बसी मजबूरियाँ,
जीत कर भी सच बिचारा तो खड़ा है हार पर।
बादलों का स्वाति-वर्षण भर नहीं है ज़िन्दगी,
मरुस्थलों से नव सृजन की, भोर की बातें करें।

सामने फैला समंदर कह रहा, कुछ तो करो,
इन किनारों तक बंधी है रोशनी की जुस्तजू।
नाव के हर छिद्र पर लिख दो किनारों की लगन,
लहर पर सौ बार लिख दो ज़िन्दगी की आरजू।
तपन सहकर साथ चलना भर नहीं है ज़िन्दगी,
खुद घरौंदों को सजाकर बचपनी बातें करें।

है अंधेरा, पर अंधेरा ही यहां शाश्वत कहां,
हर शिखर पर रोशनी के उत्स का शृंगार है।
इन कँटीली झाड़ियों से पथ कहाँ अवरुद्ध अब,
हर कदम के साथ मेरे लक्ष्य का संसार है।
मंज़िलों की सोच करना भी नहीं है ज़िन्दगी,
आस के परचम उड़ा कर आज की बातें करें।

1 जुलाई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।