अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में दिनेश पारते की रचनाएँ-

आह्वान
बढ़े चलो
इक आग लगा ली है
गानवी
जयघोष
मौन भंग
शुभ कामनाएँ

 

आह्वान

परिधि है जिसकी अपारिमित, सीमाएँ जिसकी असीमित
नाम भारतवर्ष है इस धरा के वरदान का!
प्रतिध्वनित हो हर दिशा में गीत गौरवगान का!

ली कभी प्रचंड ज्वाला अग्रगामी मार्गदर्शक,
और कभी शीतल-सी ज्योति प्रेमप्रेरक, पथप्रदर्शक,
लौहभुज कुंदन हृदय मुख मुद्रा जिनकी लोमहर्षक,
वे बने फिर प्रबल प्रहरी राष्ट्र के अभिमान का!

संस्कृति और सभ्यता हर नर में है विकसित यहाँ,
सादगी और सौम्यता हर नारी में सुरभित यहाँ,
पश्चिमों-सा दंभ थोथा न पाओगे किंचित यहाँ,
और फिर यहाँ तो पात्र है हर एक मनुज सम्मान का!

प्रकृति पर श्रद्धा हमारी और अटल विश्वास द्विज पर,
माँ भारती के पूत हैं हम क्यों न हो फिर गर्व निज पर,
जयघोष की अनुगूँज जिसकी धरती,
गगन में और क्षितिज पर,
आओ मिलकर प्रण करें इस राष्ट्र के उत्थान का!

24 मार्च 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।