अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में दिनेश पारते की रचनाएँ-

आह्वान
बढ़े चलो
इक आग लगा ली है
गानवी
जयघोष
मौन भंग
शुभ कामनाएँ

 

बढ़े चलो

देश की एकता, अखंडता के लिए
बढ़े चलो साथियों तिरंगे की छाँव में!

मुश्किलों से हार तो हम मानते नहीं,
हौसला कम है न है जुनून की कमी,
अब कोई भी हमको कमज़ोर न समझे -
पल भर में नाप देंगे हम आसमाँ-ज़मीं,
जागृति की ज्योति जलाएँगे गाँव-गाँव में!
बढ़े चलो साथियो तिरंगे की छाँव में!

प्राणों से प्यारा हमको अपना वतन है,
प्रेम की फुलवारी है खुशियों का चमन है,
देवता गंधर्व इसकी करते आरती -
जयघोष के जयगान से गूँजा ये गगन है,
स्वर्ग-सा सुखमय जीवन है इसके पाँव में!
बढ़े चलो साथियो तिरंगे की छाँव में!

24 मार्च 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।