अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में गिरीश बिल्लोरे ''मुकुल'' की कविताएँ—

क्षणिकाओं में-
चार क्षणिकाएँ

कविताओं में-
गीत गीले हुए
गुमशुदा मानसून
द्रोणाचार्य से-
दौर
प्राप्ति और प्रतीति
प्रिया तुम्हारी पैजन छम-छम
मन का पंछी
माँ

 

दौर

ये रातों में सूरज के निकलने का दौर है
आस्तीनों में साँपों के पलने का दौर है।।

बेपर्दगी, नुमाइशें और बेशर्म निगाहें
हर दौर से बदतर है, संभलने का दौर है।

तारीफ़ सामने मेरी, फिर ज़हर से बयान,
सबको पता है जीभ, फिसलने का दौर है।

हम भी हो नामचीन, सबसे मिले सलाम,
ओहदों से पदवियों से, जुड़ने का दौर है।

हर राह कंटीली है, हर साँस है घायल,
अपनी ज़मीन छोड़ के, चलने का दौर है।

इस दौर में किस-किस की शिकायत करें 'मुकुल',
ये दौर तो बस खुद को, बदलने का दौर है।

24 अप्रैल 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।