अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में गुरमीत बेदी की कविताएँ—

अपने भीतर
कवि के भीतर
रेत के घरौंदे
सफ़र पर
हो सके तो

 

कवि के भीतर

अगर आप उतरें किसी कवि के भीतर
कहीं गहरे तक
तो आपको सहज ही दिखेंगे
वहाँ धूप-छाँव के रंग

वह किस तरह कोहरे की दीवारें गिरा
रोशनियों से करता है संवाद
और खंजरों के बीच भी
नहीं पाता कभी खुद को निपट निहत्था
यह जिजीविषा भी दिखेगी
उसकी धमनियों में दौड़ती हुई

वह कितनी बार आदमक़द शीशे के सामने
मंद-मंद मुस्कराया है
कितनी बार अलसुबह उसने
दीवार पर उभरी किसी आकृति से गुफ़्तगू की है
कितनी बार रात को खिड़कियों के परदे गिराने
और बत्ती बुझाने के बाद
नाजुक हथेलियों के स्पर्श के बीच
वह चुपचाप अंधेरे में निकल गया है सफ‍र पर
यह एक दृश्यपट की तरह
आप देखेंगे उसके भीतर

यह भी देखेंगे
किस तरह एक कवि विचारों से मुठभेड़ करता है
कुछ दलीलों के आगे नतमस्तक होता है
और कुछ दलीलों को कर देता है
सिरे से खारिज

आप कवि के भीतर
लहरों का स्पंदन तो महसूस कर सकते हैं
हवा को धड़कते भी सुन सकते हैं
लेकिन आपको वहाँ नहीं दिखेगी कोई मुखौटाशाला।

16 फरवरी 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।