अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में हरे राम समीप की रचनाएँ

दोहे
प्रश्नोत्तर चलते रहे

कविताओं में
आस न छोड़ो
कविता भर ज़मीन
धीरज
पूजा
योगफल
शब्द
शोभा यात्रा
सड़क
सेल

  धीरज

धीरज
अब जिहाद पर उतारू है

पसरा है अकाल
मगर सरपंच की ज़मीन पर
चल रहा है पंपसेट
लहलहा रहे हैं खेत

कर्ज़ में डूबा किसान
आत्महत्या के विचार को
झटक रहा है बार-बार

छोटे सरकार
(याने सरपंच के बरखुरदार)
भेजकर हवलदार
बुलवाते हैं हवेली में
किसनवा की लाड़ली
रात भर के लिए
और उसके मना करने पर
चला देते हैं मस्ती में
उसकी कनपटी पर पिस्तौल
पटाक्

सरपंच और सेठ
मिलीभगत से
बना रहे हैं
गाँव की विकास योजनाएँ
सड़कें पुल तालाब कुएँ

सरकारी अफ़सर
दलालों की तरह
खोज रहे हैं इनमें
सेंध मारने के लिए
कमज़ोर हिस्से

दूर खेत की मेड़ पर
बैठे हैं
गाँव के छोकरे
असहमति की भट्टी में
ढाल रहे हैं पिस्तौलें और चाकू
बना रहे हैं
आक्रोश के हथगोले
भर रहे हैं उनमें
विद्रोह की जिलेटिनें

गाँव के बड़े-बूढ़े
अपनी
काँपती हथेलियों के बीच
बचा रहे हैं
नन्हें दीये को जैसे–तैसे
शातिर हवा से

और गाँव की औरतें
अपनी देह की ताप से
सेंक रही हैं
नई उम्मीदों के लिए रोटियाँ
छोरियाँ गा रही हैं
मुक्ति के गीत

एक बड़ी लड़ाई के लिए
कसमसा रहा है
गाँव का धीरज

16 जुलाई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics