अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में हरे राम समीप की रचनाएँ

दोहे
प्रश्नोत्तर चलते रहे

कविताओं में
आस न छोड़ो
कविता भर ज़मीन
धीरज
पूजा
योगफल
शब्द
शोभा यात्रा
सड़क
सेल

 

सड़क

जाने कहाँ बिलर गई है
सड़क

कहा तो यही गया था गाँव में
कि राजधानी से
चल पड़ी है सड़क
गाँव के लिए

अब जाने कहाँ बिलर गई है सड़क
क्या पता
आदेश के इंतज़ार में
सचिवालय में या
मंत्रालय में ही बैठी हो अब तक
क्या पता मंत्री–निवास पर
माँजने लगी हो बर्तन

क्या पता
सड़क वाले इंजीनियर के यहाँ
भरने लगी हो पानी

ये सड़क के ठेकेदार भी
कम थोड़े ही होते हैं
क्या पता सड़क को
दबाने पड़ रहे हों
वहाँ उनके पाँव

अब आएगी
तभी तो पता चलेगा न
कि
कहाँ बिलर गई थी सड़क
इतने बरस!

16 जुलाई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics