अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में हरे राम समीप की रचनाएँ

दोहे
प्रश्नोत्तर चलते रहे

कविताओं में
आस न छोड़ो
कविता भर ज़मीन
धीरज
पूजा
योगफल
शब्द
शोभा यात्रा
सड़क
सेल

  शब्द

ठीक इसी तरह डटे रहना
शब्द!
अपने मोर्चे पर

डट कर करना मुक़ाबला
दैन्य से दुख से सन्नाटे से
स्वार्थ से संदेह से
शब्द! घर से चलते वक्त
ठीक से जाँच लेना
अपने अस्त्र–शस्त्र
अपना रक्षाकवच
अपने वाहन के
पहियों की हवा ब्रेक ईंधन
और दीगर सामान

शब्द
इससे पहले
कि सूरज खुदकुशी कर ले
तुम्हें ही पहुँचाना है

हरेक सिपाही तक
रसद व शस्त्र की तरह
उजास भरा मेरा मंतव्य
मेरा समर्थन
मेरी शुभकामनाएँ

शब्द
इस कठिन समय में
डटे रहना
अपने मोर्चे पर

16 जुलाई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics