अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में हरि जोशी की रचनाएँ-

नई कविताएँ-
नदी
संप्रेषण
यात्रा से मुक्ति कहाँ

कविताओं में-
गीत गा
समय और मैं

 

 

समय और मैं

मैं समय को मारता हूँ और मुझे समय
मुझमें न सदाशयता, उसमें न कुछ विनय।

धन क्वचित उपलब्धियाँ या यश तनिक मिला,
फूलकर गर्वित जगत में बस हमारी जय।

प्रतियोगियों को गिराया, षडयंत्र कर बढ़े,
सहन कर पाए नहीं, सह यात्री की विजय।

इसको दिया धोखा उसे गढ्ढे में धकेला,
लक्ष्य पाने में सफलता प्राप्त, यात्रा तय।

निश्चिंत रहने, जतन से एकत्र सब किया,
छीन ले कोई न कुछ भी, बना रहता भय।

पीटते-पीटते इतिश्री सुनिश्चित अपनी,
ठठाकर चलता रहेगा, चिर युवा समय।

१ मई २००६

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics