अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में हरि जोशी की रचनाएँ-

नई कविताएँ-
नदी
संप्रेषण
यात्रा से मुक्ति कहाँ

कविताओं में-
गीत गा
समय और मैं

 

 

संप्रेषण

शब्द दूरबीन अथवा सूक्ष्मदर्शी यंत्र हैं,
जिनके द्वारा हम तुम्हें देखते हैं।
नींव में हैं चक्षु प्रेम अश्रु,
जिसपर हम सभी का अस्तित्व टिक सका है।
शब्दों को सीढ़ियाँ बनाकर,
हम आपकी ऊँचाई तक पहुँचते हैं।
शब्द न होते हम गाते कैसे,
शब्द बिना दुनिया बनाते कैसे,
शब्दजाल में बिंधा, विश्व और अपना जीवन।
शब्द काठ के कपाट,
अथवा खिड़कियों के अपारदर्शी काँच नहीं हैं,
जिनके द्वारा
हम तुम्हें देखने में असमर्थ हों।

२५ फ़रवरी २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics