अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में हर्ष कुमार की रचनाएँ-

कविताओं में-
कल्पना और विश्वास
दंगे
फ़ासला- एक पीढ़ी का
मैं और मेरा भगवान
संध्या का सूर्य
सभ्यता की पहचान
समुद्र की लहरें

  मैं और मेरा भगवन

सोच रहा हूँ
क्या बोलूँ
भगवन से अपने
जान रहा है
वो तो सब कुछ
जो घटता मन में है मेरे।

उलटी, सीधी, ऊँची, नीची
बात सभी तो
चलती हैं मन में मेरे।
लोग बहुत हैं-
कैसे बोलूँ?
क्या सोचेंगे?
डर लगता है।

इन्हें अगर नहीं बोलूँ
तो क्या बोलूँ?
क्योंकर मैं बोलूँ?
यही सोचकर चुप रहता हूँ
कुछ बोल नहीं कहता
भगवन से अपने
बस चुप रहता हूँ।

मैं मन ही मन
आराधन करता हूँ।
जो जी में आता है
कहता मैं उसको
फिर सुनता उसकी
मन ही मन में।

मौन रूप में जहाँ कहीं मैं
ध्यान मग्न, आराधना करता हूँ
मेरे और भगवन के आड़े
नहीं कोई तीजा होता है।
मैं बस उससे ही कहता हूँ
और मुझी से वो कहता है।
और मुझी से वो कहता है।

२४ मार्च २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics