अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में जयप्रकाश मानस की रचनाएँ

नई कविताएँ
अंधा कुआँ
आकाश की आत्मकथा

चौपाल
पुरखे

कविताओं में
अभिसार
नदी
पाँच छोटी कविताएँ
प्रायश्चित
बचे रहेंगे सबसे अच्छे
वज़न

क्षणिकाओं में
छाँव निवासी
बाज़ार

पहाड़

पाठ

 

चौपाल

धूप का पर्वत बातों ही बातों में कट जाता
चारों दिशाओं से आकर एक लय में खिलखिलाने लगते

कई झरने नये पुराने
ठीक इसी जगह
जी हाँ, ठीक इसी जगह

पंच से पंडे तक
पटवारी से प्रधानमंत्री तक
पहचान लिये जाते अपनी नंगईयों के साथ
इस छोटे से दर्पण घर में

इसके स्पर्श से ही
साबुत बच जाता
जुम्मन और अलगू के बीच थरथराता पुल
मौसी की उदासियाँ लौट-लौट जातीं हर बार

मन में आ घुसा अँधेरा
चुपचाप आत्मसमर्पण कर देता
जब-जब वो इस मुकाम तक पहुँचता

दुर्दिन वाले हादसों के ख़िलाफ़
लामबद्ध करने की पाठशाला था यह
झुर्रीदार मस्तक की रेखाएँ फ्लैश की तरह बता देती
गाँव के दबे पाँव आने वाले संकटों की पदचाप

ठीक इसी जगह
जी हाँ, ठीक इसी जगह
अब खड़ी हो गई है पंचईत घर
जहाँ बैठा रहता है एक गिद्ध
कुछ कौवों, कुछ बाजों से गुंताड़ा करता हुआ
साथ में सिर हिलाता हुआ एक सरकारी बगुला

1 जुलाई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।