अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

अनुभूति में कमलेश भट्ट कमल की रचनाएँ—

नई रचनाओं में—
उम्र आधी हो चली है
ऐसा लगता है

क्या हुआ
मुकद्दर उसके जैसा

अंजुमन में—
झुलसता देखकर
न इसकी थाह है
नदी
नसीबों पर नहीं चलते
ना उम्मीदी में
पेड़ कटे तो
वहाँ पर
समंदर
हज़ारों बार गिरना है
हमारे ख्वाब की दुनिया

दोहों में—
छे दोहे

हाइकु में—
आठ हाइकु
होली हाइकु

 

मुकद्दर उसके जैसा

मुकद्दर उसके जैसा दूसरों का हो नहीं सकता
समंदर की तरह कोई भी प्यासा हो नहीं सकता

करोड़ों जुगनुओं से रोशनी हो जाएगी लेकिन
बिना सूरज उगे जग में सवेरा हो नहीं सकता

पिघलता है अगर पर्वत तो दरिया रूप लेता है
मगर जमने से भी पर्वत-सा दरिया हो नहीं सकता

हमें दीवार-छत का एक साया भी ज़रूरी है
हवाओं की तरह अपना गुज़ारा हो नहीं सकता

नदी कोई भी हो, उसका कहीं पर तट तो होता है
मगर तट आँसुओं वाली नदी का हो नहीं सकता

कहीं बारूद मिलती है, कहीं पत्थर भी मिलते हैं
कि जीवन-पथ तो फूलों का गलीचा हो नहीं सकता

कोई अहसास कमतर तो नहीं लगता है रिश्तों का
कोई अहसास, पर माँ की दुआ-सा हो नहीं सकता!

१० अगस्त २००९

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है