अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में कुहेली भट्टाचार्य की रचनाएँ

कविताओं में-
इंतज़ार में रहेगा सवेरा
एक बीज
घास के वक्ष से
तुम भी ठहरो

रोशनी होगी
वादा
सौंधी सुगंध

 

रोशनी होगी

कहीं तो रोशनी होगी जो
मेरे दोनों तरफ दो काली परछाइयाँ होती हैं।
अँधेरे में भी अँधेरा कम
अकेले में भी अकेला कम
कहीं तो कुछ जरूर है
जो रोशनी दिखाई नहीं देती
क्यों रोशनी दिखाई नहीं देती?
शायद चाँदनी सो गई हो,
अँधेरा चलते-चलते रुक गया हो
इसलिए भोर नहीं हुई।
सूरज भूल गया है रास्ता
खुशबू भूल गई है बाग
फिर भी. . .
कहीं न कहीं से रोशनी आती होगी
जो दोनों परछाइयाँ हरदम
मेरे पीछे हैं
नजरों से बचकर।
तन्हाइयों में भी तन्हा नहीं मैं
डूब कर अपने में सागर पाया।
आसमान छोटा पड़ गया
तारे टिमटिमाना भूल गए
हवा फिर भी बह रही है
आँखों का काजल उतरा नहीं
तभी तो भोर नहीं आई
चाँदनी सो चुकी है
पर, परछाइयाँ अब भी हैं
जड़ चली गई मिट्टी की गहराई में
परछाइयाँ हैं अब भी
और अकेले में भी अकेली नहीं मैं।

9 मई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।