अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में कुहेली भट्टाचार्य की रचनाएँ

कविताओं में-
इंतज़ार में रहेगा सवेरा
एक बीज
घास के वक्ष से
तुम भी ठहरो

रोशनी होगी
वादा
सौंधी सुगंध

 

वादा

तुमने कहा था तुम आओगे
कल सारी रात, मैंने
घर की सारी बत्तियाँ
जलाकर रखीं
वो रोशनदान जो
तुम्हारी पसंद का था
मोमबत्तियाँ से भरकर
उसे भी जलाकर रखा
उसकी रोशनी तुम्हें पसंद है।
सारी रात गली के पहरेदार की
जूतों की आवाज़, व्हिसल, लाठी की ठक-ठक
दूर से कुत्तों के भौंकने की आवाज़
तुम्हारे टेपरिकार्डर में
एक मीठी-सी धुन बज रही थी
तलत महमूद की ग़ज़ल
तुम्हें पसंद थी।
मुझे पता है
आजकल तुम्हारी पसंद
बदल गई है
फिर भी मैं अतीत को ढो रही हूँ।
मोमबत्तियाँ पिघल रही थीं
रात भी ढल रही थी
पहरेदार की व्हिसल बंद हो गई
धड़कन तेज़ हो रही थी
फिर भी कहीं आशा थी
शायद. . .
मैंने एक-एक करके सारी बत्तियाँ बुझा दीं
अब घर में अँधेरा है
सारे पर्दे खिड़कियों को
ढक कर रखा है
बाहर शायद भोर हो गई है।

9 मई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।