अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में कवि कुलवंत सिंह की रचनाएँ-

अंजुमन में-
तप कर ग़मों की आग में

हाइकु में-
सत्रह हाइकु

गीतों में
छेड़ो तराने
प्रकृति
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
प्रणय का गीत
वंदना

 

हाइकु

ज़िंदगी एक
ग़मों का दरिया
बस तैरिये

बेटी का जन्म
मातम है घर में
पराया धन

गरीबी पाप
मौत से बदतर
जीना दुश्वार

सच की राह
चलना है मुश्किल
काँटों से भरी

निराशा छायी
उजाले छिप गए
क्षितिज तक

स्वप्न सजाओ
दिल को बहलाओ
क्या जाता है

हसरत है
तुम्हारी चाहत की
मिलो न मिलो

दिल का दर्द
दिलवाले ही जाने
बिछुड़ कर

अपनी धरा
बिछुड़ कर रोता
माँ तुल्य गोद

क्रूर इंसान
विलुप्त संवेदना
गला काटता

भली लगती
प्यार में इसरार
इंतज़ार है

कभी तो मिलो
अपना कह कर
गर्मजोशी से

जमीं बिछड़ी
अपना किसे कहें
घरौंदे ढहे

परदेश है
गाली भी दें तो किसे
अपना कौन

दिली जज्बात
नम हो गई आँखे
याद जो आई

अश्क बहाऊँ
कौन भला अपना
पोंछेगा कौन

अंकुर फूटा
प्रकृति का संदेश
नवजीवन

16 अक्तूबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।