|
अनुभूति में
नचिकेता
की रचनाएँ - नए गीत-
उमंगों भरा शीराज़ा
जेहन में
तेरी हँसी
प्यार का रंग
बेहद अपनी
मृदु संगीत कला का
सपनों का नीड़
कविताओं में-
मेरा यूटोपिया
गीतों में-
खुले नहीं दरवाज़े
जो कुछ भी कहना है
दोपहर
रात
शब्दों ने जो बात कही है
शाम
सुबह
हवा की गंध
संकलन में-
वसंती हवा-फूले
फूल पलाश
हिंदी
की
सौ
सर्वश्रेष्ठ
प्रेम
कविताएँ-थके
नयन में सुबह |
` |
दोपहर
खोले पर आ गई दुपहरी
हवा चुभौती तेज़ सुई-सी
चकमक-चकमक धूप रुई-सी
फैली चारों ओर घास पर
डाल मसहरी
अलसाये-से पत्ते डोले
भेद थकन का मौसम खोले
कुतर रही पेड़ों की छाया
शांत गिलहरी
कमरतोड़ मेहनत को लादे
उभर रही रोटी की यादें
जागी भूख अँतड़ियों के
कोने में गहरी
आँखें की पुतली में ठनके
कोमल सपने जन-गण-मन के
चमक रही हर ओर मनुज की
जीत सुनहरी
24 अगस्त 2006
|