अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में नीरज गोस्वामी की
रचनाएँ -

नई रचनाएँ-
मान लूँ मैं
वो ही काशी है वो ही मक्का है
साल दर साल

दोहों में-
मूर्खता के दोहे

अंजुमन में-
आए मुश्किल
उन्हीं की बात होती है

कहानी में
कुछ क़तए
कुछ रुबाइयाँ
कौन करता याद
कौन देता है कौन पाता है
जहाँ उम्मीद हो ना मरहम की

जिस पे तेरी नज़र
झूठ को सच बनाइए साहब
तेरे आने की ख़बर
दिल का दरवाज़ा
दिल का मेरे
दिल के रिश्ते
नीम के फूल
फूल ही फूल

फूल उनके हाथ में जँचते नही
मिलने का भरोसा
याद आए तो
याद की बरसातों में
याद भी आते क्यों हो
ये राह मुहब्बत की
लोग हसरत से हाथ मलते हैं

`

तेरे आने की ख़बर

कुछ सदा में रही कसर शायद
वरना जाते यहीं ठहर शायद

दर्द तनहाई का ना पूछ मुझे
उससे बदतर नहीं कहर शायद

तेज़ थी धूप छा गई बदली
तेरे आने का है असर शायद

बोलती बंद आजकल उसकी
आइना आ गया नज़र शायद

गीत पत्थर भी हैं लगे गाने
तेरे छूने की है ख़बर शायद

फिर जलाई हथेलियाँ उसने
शमां आँधी से बचाकर शायद

सिल गए होंठ दुश्मनों के तभी
जबसे उसने कसी कमर शायद

फिर घटा याद की है गहराई
अब करेगी ये आँख तर शायद

सच अकेला है भीड़ में 'नीरज'
कल ज़माना करे कदर शायद

16 जुलाई 2006

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics