अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

अनुभूति में नीरज शुक्ला की रचनाएँ -

कविताओं में--
एक नीली नदी
कृष्ण विवर सी
बदलते परिवेश
शब्दों को

हाइकु में--
नीरज के हाइकु

संकलन में-
प्रेमगीत-- प्रेम


  हाइकु

जुनून दंगा
जले कच्चे घर
कोठियाँ नही

घायल करे
नकली मुस्कान
कोमलता से

नकली हँसी
कुटिल व्यवहार
शहरी जीवन

धूप सुबह
ओस-सा झिलमिल
इक सपना

स्वागत करो
सफेद रंग वाला
हाथी चला

देनी ही थी
एक दिन तो विदा
बेटी ठहरी

तुम्हें ताकती
घर की चौखट
कब आओगे?

उदास हुआ
समय का पहिया
दुनिया गोल

बन्द का असर
शान्तिपूर्ण रहा
८ मरे ४१ घायल

विज्ञापनों में
नारी गरजती है
आवाज़ कैद

रेत के टीले
तालाब बन गए
अपनी भूल

पेट खाली
दिमाग में सपना
चाँद-सी रोटी

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है