अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

अनुभूति में नीरज शुक्ला की रचनाएँ -

कविताओं में--
एक नीली नदी
कृष्ण विवर सी
बदलते परिवेश
शब्दों को

हाइकु में--
नीरज के हाइकु

संकलन में-
प्रेमगीत-- प्रेम


  एक नीली नदी

एक नीली नदी
आज भी मेरे सपनों में बहती है
सौम्य, सरस रश्मियों का आवरण ओढ़े
आज भी कल-कल कर पुकारती है मुझे
जीवन के सन्नाटों को चीरते हुए
अचानक रुक जाती है
चलते-चलते
मेरी आँखों में झाँकती है - कुछ तो कहो
मैं नि:शब्द जड़वत रह जाता हूँ
प्रस्तर की तरह
वो आज भी बढ़ती है मेरी तरफ़
चार कदम, आलिंगन के लिए
और ठिठक जाती है
जाने क्या सोचकर
मैं जानता हूँ
वो आज भी है प्रतीक्षारत
चिर-मिलन के लिए
ताकती आँखों के साथ।

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है