अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में निर्मल गुप्त की रचनाएँ-

नई कविताओं में-
इस नए घर में
गतिमान ज़िंदगी
बयान

कविताओं में-
एक दैनिक यात्री की दिनचर्या
एहतियात
घर लौटने पर
नहाती हुई लड़की
पहला सबक
बच्चे के बड़ा होने तक
रेलवे प्लेटफ़ार्म

 

इस नए घर में

इस नए घर में
सब कुछ है
वह सभी साज़ो सामान
जो बाज़ार में उपलब्ध हैं
तमाम सुख सपनों के
आश्वासानों के साथ
इस घर में नहीं है
एक अदद आँगन
जिसके रहते
खुली हवा
खिलखिलाती धूप
बारिश की नटखट बूँदें
वाचाल सूखे पत्ते
बहुरंगी आवारा फूल
इठलाती तितलियाँ
चहचहाती चिड़ियाएँ
चली आती थीं
बेरोक टोक
इस नए घर में
वह पुराने वाला आसमान
सिरे से नदरद है
जिस पर मैं लिखा करता था
तारों की लिपि में
अपने सपनों के गीत
इस नए घर में
चारों तरफ़ पसरा है
बाज़ार ही बाज़ार
जिसकी भीड़भाड़ भरी
गहमागहमी में
अक्सर मैं
अपनापन और घर
ढूँढ़ता रह जाता हूँ।

२५ फ़रवरी २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics