अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में प्रेम शंकर रघुवंशी की रचनाएँ-

नई कविताएँ
प्रार्थना होता जीवन
भूख और सूरज
ममत्व से दूर
लौटती जनता
स्त्री
हमारा चाहने वाला
हां ना के बीच

गीतों में-
गूंजे कूक प्यार की
नागार्जुन के महाप्रयाण पर
पाकशाला का गीत
सपनों में सतपुड़ा
सिसक रही झुरमुट में तितली

कविताओं में-
इन दिनों
गर्भगृह तक
गांव आने पर
निश्चय ही वहां
महक
मां की याद
मिल बांटकर
सतपुड़ा और उसकी बेटी नर्मदा
हथेलियां

नागार्जुन के महाप्रयाण पर

बाबा के जानेपर जाना।
बाबा था कितना पहचाना।।
मेरा तेरा सबका था वह
अपनी धुन का पक्का था वह
युवकों के संग महायुवक था
बच्चों के संग बच्चा था वह
उनका नहीं कि जिनने चाहा
अपनी झोली में बैठाना
उनका नहीं कि जिनने चाहा
अपनी बोली में बुलवाना
अंधे को कहता था अंधा
काने को कहता था काना
बाबा के जाने पर जाना।।

आम आदमी होकर बाबा
ख़ास भूमिका निभा रहा था
धन मद के फूले फुग्गों पर
शब्द सूचिका चुभा रहा था
जहाँ ढोल दिखते थे उनकी
पोल खोलकर रख देता था
नकली वज़नदार गरिमा का
हल्का वज़न तौल देता था
कभी नहीं बख्शा इन उनको
जिन जिनने ओछापन ताना।
बाबा के जाने पर जाना।।

सदा व्यक्त करता था बाबा
सघन वेदना जन गन मन की
भरता था गिरिजन के अंदर
सघन चेतना अपनेपन की
निश्छल ममता का गायक था
गायक था पीड़ित समाज का
चलता फिरता काव्य संत था
चिंतक था आर्थिक सुराज का
कभी राजमद में न फँसा वह
कभी न मिथ्या को सन्माना।
बाबा के जाने पर जाना।।

उसको देख लगा करता था
मानों कृषक खेत में लौटा
या कि कारखाने से कोई
श्रमिक अभी पाली से छूटा
या कि डाकिया द्वार हमारे
मानवता का खत लाया हो
या कि कोट में भरकर कोई
समता की औषधि लाया हो
जन आकांक्षा का वाहक था
जन दीपक का था परवाना।
बाबा के जाने पर जाना।।

भाषा के बिरवा को उसने
नई व्यंजना से पनपाया
तरह-तरह की कलम लगाकर
उसे फूल फल से गमकाया
जो भाषा दी उसने हमको
यह भाषा युग की भाषा है
यह भाषा देखे का लेखा
यह यथार्थ की अभिलाषा है
इस भाषा का काव्यपीठ था
इसका था सर्जक दीवाना।
बाबा के जाने पर जाना।।

24 जुलाई 2006

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।