अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में प्रेम शंकर रघुवंशी की रचनाएँ-

नई कविताएँ
प्रार्थना होता जीवन
भूख और सूरज
ममत्व से दूर
लौटती जनता
स्त्री
हमारा चाहने वाला
हां ना के बीच

गीतों में-
गूंजे कूक प्यार की
नागार्जुन के महाप्रयाण पर
पाकशाला का गीत
सपनों में सतपुड़ा
सिसक रही झुरमुट में तितली

कविताओं में-
इन दिनों
गर्भगृह तक
गांव आने पर
निश्चय ही वहां
महक
मां की याद
मिल बांटकर
सतपुड़ा और उसकी बेटी नर्मदा
हथेलियां

सतपुड़ा और उसकी बेटी नर्मदा

तुम्हारी ठोस चट्टानें
धरती के
आदिम अस्तित्व का प्रमाण दे रही हैं
पेड़-पौधे-लताएँ
घास-फूस
कोमल रोएँ हैं तुम्हारे
और साँवला शरीर
कहानी है फौलादी
इसी कहानी को
आकार देने के लिए
जुटे हैं मजदूर
अपना खून-पसीना एक करते-खदानों में
नर्मदा!
तू इस कदर चिंघाड़ क्यों रही है?
जबकि पूरा पहाड़
तुझमें ही देख रहा है अपना चेहरा
इतने बड़े आसमान के नीचे
वे लोग
जो सतपुड़ा के संग साथ जन्मे थे
आज भी
अपनी संतानों के साथ नंगे हैं
पहाड़ में बोते हुए दु:ख
जिसे अपना
आनंद मान लिया है इन्होंने
ये कब तक
मेमनों की तरह पीते रहेंगे
चीतों की गुर्राहटें?
कब तक बने रहेंगे बुत?
कब रगड़ेंगे पत्थरों को आपस में
कि जिनसे-
अंधेरी गुफाओं के भीतर
जन्म ले उजाला
कब होगी
तेरी धार
चाकू छुरी गुप्ती या तलवार की तरह।

1 मई 2006

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।