अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में राधेश्याम बंधु की
रचनाएँ-

गीतों में-
क्यों नदियाँ चुप हैं
कजरारे बादल
जेठ की तपती दोपहरी में
धान रोपते हाथ
धैर्य का कपोत
निष्ठुर बादल
प्यासी नदी
बहुत घुटन है
भारत क्यों प्यासा
शब्दों के पंख


संकलन में-
रूप बादल हुआ

 

भारत क्यों प्यासा?

गंगा यमुना जिसे दुलारे, भारत क्यों प्यासा?
सागर जिसके चरन पखारे, भारत क्यों प्यासा?

बंजर में भी हम मेहनत के
फूल खिला देंगे,
प्यासी पोखर को जीने की
कला सिखा देंगे,
मधुऋतु जिसकी राह सँवारे, भारत क्यों प्यासा?

संबन्धों के हरसिंगार की
गंध न मुरझाए,
होली, ईद, दिवाली की
मुस्कान न लुट जाए।
रवि जिसकी आरती उतारे, भारत क्यों प्यासा?

आँगन से हिमगिरि सीमा तक
वीर जागते रहना,
पूजा से कीर्तन अजान तक,
बंधु जागते रहना।
गीता जिसको स्वर्ग पुकारे, भारत क्यों प्यासा?
गंगा यमुना जिसे दुलारे, भारत क्यों प्यासा?

१६ अप्रैल २००६

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है