अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में राजर्षि अरुण की रचनाएँ

जानना चाहता हूँ
तुम भी क्या करो
तुम्हारे जाने के बाद
नारी पत्ती जैसी होती होगी
मेरा कनकौआ
सपने में और बाहर तुम
समय की पीड़ा

 

सपने में और बाहर तुम

1

मैं चाहता हूँ
टूट जाओ तुम
सुनहरे सपनों की तरह
ताकि बार-बार तुम्हें देख पाने की चाहत
उभरे मेरे मन में

देखता हूँ तुम्हें रोज़
दिखते हो तुम वैसे ही
चलती-फिरती प्रस्तरप्रतिमासी
न जाने कौन-सी बात है
एक ऊब से भर गया है मन

सपने में देखते हुए तुम्हें
कभी नहीं ऊबा मेरा मन                                
सपनें के टूटने के बाद
चाहता था मैं कि काश
सदा तुम होते पास
अब जबकि तुम
सदा सामने ही रहते हो
कुछ तो बात है कि मैं
पुनः देखना चाहता हूँ तुम्हें
सपने में

2

न जाने क्यों
अब सपने में
तुम नहीं आते
मेरे चाहने पर भी

3

कहा करता था मैं तुम्हें
मत दिखाओ मुझे सपने
फिर भी देखता था मैं सपने
और सपने में तुम्हें
क्या सचमुच सपना
तुम्हीं दिखाते थे
या कि
मैं ही देखना चाहता था तुम्हें
सपने में
तथ्य और सत्य जो भी हो
सपने देखना
और सपने में तुम्हें देखना
कितना भिन्न था
तुम्हें इस तरह सामने देखने से

4

जान पाया हूँ अब मैं
आँखें बंद करके देखने
और आँखें खोलकर देख पाने का
गुणात्मक भेद

16 मार्च 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।