अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में राजेंद्र "अविरल" की
रचनाएँ -

गीतों में—
सृजन स्वप्न

हास्य-व्यंग्य—
नेता पुत्र की अभिलाषा

कविताओं में—
पिता
बाबा
बिटिया पतंग उड़ा रही है
मैं जनता हूँ
हे ईश्वर

 

बिटिया पतंग उड़ा रही है

ऐ दुनिया, ज़रा ठहरो,
बिटिया पतंग उड़ा रही है. . .
उम्मीदों की डोर बँधी जो,
रंग बिरंगी हवा में उड़ती
पतंगें उसे ललचा रही हैं।
इसीलिए तो, शायद आज
बिटिया पतंग उड़ा रही है।

घर में पिता के हो स्वच्छंद
निर्मल कोमल, गढ़ रही छंद
भावी भविष्य के सपनों को
पल-पल ही बुनती जा रही है
बिटिया, पतंग उड़ा रही है. . .

घनघोर घटाएँ हैं नभ में,
बिजली भी चमचम चमक रही
तूफ़ानों पर हो सवार
सब पर ही छाती जा रही है
बिटिया पतंग उड़ा रही है. . .

जो उड़ा रहे अहं की खातिर
कुछ कुत्सित से पतंगबाज़
हर पल उनसे वो बचा रही है
बुरा औ अच्छा पचा रही है
बिटिया पतंग उड़ा रही है. . .

लो कट गई पतंग, ना हुई निराश
आशा की ठंडी छाँव तले
फिर नई पतंग वो ला रही है,
पुलकित हो, फिर से आ रही है,
बिटिया पतंग उड़ा रही है. . .
ऐ दुनिया, ज़रा ठहरो,
बिटिया पतंग उड़ा रही है. . .
हाँ. . .बिटिया पतंग उड़ा रही है. . .

24 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।