अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में राकेश गुप्ता की रचनाएँ

कविताओं में-
जीवन का सफ़र
मन
लोग

 

जीवन का सफ़र

गाड़ी में सोते हुए लोग
आख़िर पहुँच ही जाते हैं
अपनी-अपनी मंज़िलों पर।

टेढ़े-मेढ़े उड़ते पंछी
दिन डूबते
आ ही जाते हैं
अपनी-अपनी
दरख़्तों पर।

कहाँ-कहाँ घास चर आती है बकरी
और बँध जाती है, खूँटे से।

और. . .जगे आदमी, उड़ते पंछी, घास चरती बकरी
तीनों ने कहा
मुझे कुछ नहीं पता,
जब मैंने पूछा
जीवन के सबसे बड़े सच के बारे में।

तीनों ने नकारा परमसत्य को, तीनों अनभिज्ञ, अग्रसर. . .
अपने-अपने गंतव्य की ओर।

खुला आकाश हरी-भरी धरती
ज़िंदगी का सफ़र और ऊँघता आदमी।

1 मई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।