अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में रेखा कल्प की रचनाएँ

तुतलाता बचपन
बुझा न देना दीप प्राण का
मेघा बरस बरस अंबर से
सौ-सौ नमन

 

 

मेघा बरस बरस अंबर से

मेघा बरस बरस अंबर से
धरा की आकुल प्यास बुझाए।
झिमिर-झिमिर झरे जलकण में देकर
सब कुछ रिक्त हो जाए।
ऐसे ही जीवन के ये क्षण,
पल-पल परहित में घट जाएँ।

सरिता का ज्यों सुधा सम नीर
सींच-सींच कूल सरसाए।
लहरों में बिखर-बिखर कर
सकल निधि अर्पित कर जाए।
ऐसे ही जीवन के ये क्षण
पल-पल परहित में घट जाएँ।

जैसे उपवन का खिलता फूल
मधु सौरभ का दान दे जाए।
पाँखुर-पाँखुर में झरकर
पुलकित रजकण में मिल जाए।
ऐसे ही जीवन के ये क्षण
पल-पल परहित में घट जाएँ।

स्वर्णिम तन ज्यों दीपशीखा का
गहन तिमिर को हर जाए।
उजियारा भर कण-कण में
स्वयं उसी में घुल जाए।
ऐसे ही जीवन के ये क्षण
पल-पल पर-हित में घट जाएँ।

जैसे प्रभात की रवि-रश्मियाँ
नव आशा की ज्योति जलाएँ।
मंद-मंद स्वयं तप-तप कर,
नीरव साँझ में ढल जाएँ।
ऐसे ही जीवन के ये क्षण,
पल-पल पर-हित में घट जाएँ।

16 मार्च 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।