अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में सजीवन मयंक की
रचनाएँ -

नई क्षणिकाएँ-
पाँच क्षणिकाएँ

अंजुमन में-
अजब यह माजरा देखा
आकाश साफ़ है
ज़िंदगी सिर्फ़ पानी रही
तूफ़ान से टकराते हैं
नचाते रहे पहले कठपुतलियाँ
भटक रहे हैं बाबू जी
याद आता है
सभी को लुत्फ़ आता है
हमको कोई गिला नहीं

कविताओं में-
जीवन क्या है
दीये का वक्तव्य

गीतों में-
अमावस का दर्द
असीम स्वर खटक रहे हैं
खेतों में जिनका देवालय
गीता हो रहीम के घर में
पथ के विंध्याचल

संकलन में-
मेरा भारत-
आज तिरंगा फहराता है शान से
माटी चंदन है
मातृभाषा के प्रति-
हिंदी ने हमको एक रखा
हिंदी में कितना अपनापन
जग का मेला-
बंदर मामा

 

अमावस का दर्द

मिला एक ही चाँद पूर्णिमा जीवन भर मुसकाती है
भला अमावस अपने तारे कब पूरे गिन पाती है

एक कन्हैया से वृंदावन,
अब तक पुलकित होता है
एक कुमुदिनी खिल जाने से
सरवर मुखरित होता है
कोलाहल में तो कोयल भी अपने स्वर खो जाती है
सीमित हो आकाश तो हर धुन शहनाई बन छाती है

एक ध्रुव तारा क्या कम है,
अब तक राह दिखाता है।
स्वाति बूँद का प्यासा चातक
क्या सावन से पाता है
सागर की अथाह जलनिधि से प्यास नहीं बुझ पाती है
लेकिन एक बूँद सरिता की गंगा जल बन जाती है

मन तो युग से बंजारे हैं
उनको एक ठिकाना दे
दो ही सपने सजा अंक में
जिनको नरम बिछौना दे
मरुथल में बढ़ते जाने से मृगतृष्णा ललचाती है।
दो ही फूल खिलें तो डाली मधुवन-सी इतराती है।।

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।