अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में संजय कुंदन की रचनाएँ

कविताओं में
अधिकारी वंदना
ऐसा क्या न कहें या ऐसा क्या न करें
कुछ ऐसा था
गाइड
मित्र
यमुना तट पर छठ

 

 

  ऐसा क्या न कहें या ऐसा क्या न करें

इस बात की पूरी गुंजाइश है
कि कल रात सबने एक ही क़िताब पढ़ी हो
सबने आईने के सामने
एक ही काल्पनिक प्रश्न के
एक ही उच्चार को दोहराया हो

संभव है सबने सुबह-सुबह
एक ही मंदिर में
एक ही देवता के सामने हाथ जोड़े हों
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता
कि सबके पिता की पेंशन बराबर हो
यह भी हो सकता है
यह उनका पचीसवाँ साक्षात्कार हो
वे पाँचों जो अजनबी थे एक दूसरे के लिए
एक दूसरे को प्रतिद्वंद्वी की तरह देख रहे थे।
अब से थोड़े ही देर बाद
एक छोटे कमरे में बैठे कुछ लोग
उनमें से एक को सफल घोषित करने वाले थे
अब से थोड़े ही देर बाद
यह तय हो जाना था
कि उनमें से कोई एक ऐसा है
जो थोड़ा अलग है
जो थोड़ा बेहतर है
वे पाँचों जो बिल्कुल
एक दूसरे की तरह लगते थे
एक दुसरे को देखते हुए सोच रहे थे
कि साक्षात्कार में ऐसा क्या कहें या क्या करें
या ऐसा क्या न कहें या ऐसा क्या न करें
कि चारों से अलग नज़र आएँ।

24 जुलाई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।