अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में संतोष कुमार सिंह की रचनाएँ —  

नए गीत
अपना छोटा गाँव रे
इस देश को उबारें
ये बादल क्यों रूठे हैं
सोचते ही सोचते

गीतों में
ऐसी हवा चले
गाँव की यादें
जा रहा था एक दिन
धरती स्वर्ग दिखाई दे
नारी जागरण गीत
मन जुही सा
मीत मेरे
श्रमिक-शक्ति

शिशु गीतों में-
डॉक्टर बंदर
भालू
सूरज
हिरण

संकलन में
ममतामयी-माँ

  नारी जागरण गीत

अब जागती है नारी, विश्वास ये दिला दो।
निज शक्ति का जगत को, अहसास तो करा दो।।

घुटती रहेगी कब तक, बनती रहेगी दासी।
क्यों मीन-सी रहेगी, खुद नीर में ही प्यासी।।
सदियों गुलामी वाले, इतिहास को मिटा दो।
निज शक्ति का जगत को, अहसास तो करा दो।।

दिल प्रेम का खज़ाना, है सिंधु जैसी ममता।
अबला नहीं है नारी, फौलाद जैसी क्षमता।।
पा के रहेंगी समता, संत्रास को मिटा दो।
निज शक्ति का जगत को, अहसास तो करा दो।।

हम ही बहारें जग के, खिलते हुए चमन की।
हैं मंद भीनीं खुशबू, बहते हुए पवन की।।
अभिशप्त, त्रस्त जीवन को, वनवास तो दिला दो।
निज शक्ति का जगत को, अहसास तो करा दो।।

9 अक्तूबर 2006

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।