अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में सावित्री तिवारी 'आज़मी' की रचनाएँ-

नई रचना—
अपने तो आख़िर अपने हैं

कविताओं में—
आओ दीप जलाएँ
कर्म- 
दो मुझको वरदान प्रभू
पर्यावरण की चिंता
फिर से जवां होंगे हम
वेदना
शिक्षक
सच्चा सुख

संकलन में—
जग का मेला– मिक्की माउस की शादी

  अपने तो आख़िर अपने हैं

इस बार हमें,
अपने वतन की याद फिर आई है।
चलो साई फिर
चले वहीं
जहाँ विलगनों के पार बसती हैं अबलाएँ।
आँवलों में खेलते हैं
नौनिहाल बेसटके से।
झुर्रियों के बीच
जहाँ बसती हैं परंपराएँ।
खेतों में फूलती हैं सरसों
चटख रंगों में निडर हो कर।
वहीं चले
जहाँ नदियाँ कल-कल सुनाती हैं गीठे गीत।
झाड़ियों के झुरमुट में
महकती है मिठास बेरों की।
बगीचों में जहाँ
टिकोरों के बीच कूकती है कोयल।
पपीहा पुकारता है तुम्हें बेचैनी से।
खलिहानों की सुगंध खींचती है मुझे अपनी ओर।
देती है उलाहने हज़ारों।
कहती हैं मैंने छीना है
तुम्हें उनसे अपने बंद सुखों की ख़ातिर।
मुझे सपनों में झकझोरती हैं गन्नों की मेड़ें।
कहती हैं
रस टपक जाता है खेतों में तुम्हारे अभाव में।
मधुमख्खियाँ भी उदास हैं लिखती हैं खत।
कर देंगी हड़ताल इस बार शहद बनाने की।
गायों ने भी किया है टेलीफोन एस.टी.डी.से।
वे भी खा लेंगी किसी दिन गोलियाँ सल्फास की
तुम्हारी ख़ातिर।
सब कुछ सुन कर
छलनी हुआ जाता है सीना 'आज़मी' का।
अब और सहा नहीं जाता।
चलो सलाह मान लो मेरी।
मत भागीदार बनाओ मुझे
इन बेगुनाहों की बद्दुआओं का।
चलो चलकर आँसूँ पोंछ दें इनके
आख़िर यही तो हमारे अपने हैं।
आख़िर कब तक रहेंगे ज़िंदा पराई उम्मीद पर।
आख़िरी वक़्त आने वाला है
परख लेना अपनों और परायों को।
अपने तो आख़िर अपने हैं।

16 जुलाई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।