अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में सावित्री तिवारी 'आज़मी' की रचनाएँ-

नई रचना—
अपने तो आख़िर अपने हैं

कविताओं में—
आओ दीप जलाएँ
कर्म- 
दो मुझको वरदान प्रभू
पर्यावरण की चिंता
फिर से जवां होंगे हम
वेदना
शिक्षक
सच्चा सुख

संकलन में—
जग का मेला– मिक्की माउस की शादी

  फिर से हम होंगे जवाँ

फिर से हम होंगे जवाँ यह हमें उम्मीद है।
छोड़ दी जीने की आशा वह भला जीएगा क्या।।
माँगता है सिर्फ़ अमृत वह गरल पीएगा क्या।
हम गरल पी के जीएँगे यह हमें उम्मीद है।।

फिर रहे थे बन के भँवरा हम कभी गुंजार में।
चक्षुओं को तृप्त करते थे कभी बाज़ार में।।
अब भी यह सब कर सकेंगे यह हमें उम्मीद है।।

व्यंजनों का लुत्फ़ लेना ही हमारा काम था।
हाथ में चाहत के माफ़िक ही छलकता जाम था।।
जाम छलकाते रहेंगे - यह हमें उम्मीद है।।

पहन कर रेशम - पशम इतराते फिरते थे कभी।
देख कर हमको हमारी रीस करते थे सभी।
रीस यह कायम रखेंगे यह हमें उम्मीद है।।

24 अप्रैल 2005

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।