अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में शबनम शर्मा की रचनाएँ-

नई रचनाएँ-
अमानवता
आज़ादी
खुशबू
तस्वीर
प्रश्न
बाबूजी के बाद
मजबूरी
रंग
रिश्ते

कविताओ में-
इक माँ
इल्ज़ाम
बूढ़ी आँखें
बेटियाँ
मकान
माँ
मुसाफ़िर
रंग
सपना
सिर्फ़ तुम हो

 

माँ

दहलीज़ लाँघते ही
आज प्यार भरी
आँखों ने नहीं निहारा
किसी ने मेरे सिर से
नज़र का भार, नहीं उतारा
कोई दौड़ा नहीं गया
रसोई में लाने रोटी
नमक मक्खन के साथ
व दूध, मलाई वाला।
कहाँ से, क्यों आवाज़ कौंधी
बबुआ आया है
थक गया होगा
तनी तेल लगा दूँ सिर पर
आज आँखें बरस पड़ी हैं
देख माँ के हाथों के थापे
जो बाहर आँगन में पुती
दीवार के नीचे नज़र आ रहे हैं
चक्की के मुठ्ठे पर
माँ के हाथ की पकड़ की चमक
जो बरामदे के कोने में
धूल चाट रही है
लस्सी का मटका
चरखे का ढाँचा
जो झाँक रहे हैं मुझे
आज पुरानी पिछली
कोठरी से, साथ ही
दिख रही, जीरे की
वो डिबिया, जिसमें छिपे
रहते थे मुड़े-तुड़े नोट
जो मुझे आपात काल में
बापू की नज़र बचाकर देती थी मुझे।
लगा आज इस घर के
सारे दरवाज़े
खुले होकर भी
बंद हो गए हैं
मेरे लिए।

24 जनवरी 2006

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।