अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में शबनम शर्मा की रचनाएँ-

नई रचनाएँ-
अमानवता
आज़ादी
खुशबू
तस्वीर
प्रश्न
बाबूजी के बाद
मजबूरी
रंग
रिश्ते

कविताओ में-
इक माँ
इल्ज़ाम
बूढ़ी आँखें
बेटियाँ
मकान
माँ
मुसाफ़िर
रंग
सपना
सिर्फ़ तुम हो

 

रंग

होली की आहट
सुनते ही
प्रकृति ने अपना
रंग निहारना
शुरू किया
गेसू खिल उठे,
हर पुष्प पर
यौवन छाने लगा।
इकठ्ठे कर लिए
इंसानों ने भी
कई रंग, सजा
लिए बाज़ार में।
अफ़सोस, मिला नहीं
इंसानियत को
कोई भी रंग,
जिससे बदल दे
वो अपनी व
अपने देश की तक़दीर।

गुलाल, अबीर,
हरा, पीला, सब
रंग सजे हैं
सोचती हूँ
कितने मासूम हैं
ये रंग, हर बरस
आते व हम संग
खेल, चल जाते,
प्रश्न उलझाता मुझे
उन रंगों में,
जो इंसान लगाकर
ताउम्र घूमता
जिसका रंग न
दिखता, न छूटता।
बदरंग करता
चला जाता
मानवी सैलाब को।

साल में एक दिन
इंसानों के चेहरों
पर पुतने हेतु
चले आते हैं
अबीर, गुलाल।
पल भर को भुलाने
की ताकत भी
रखते हैं इंसानी रंगों को ये
काश, हम सहेज लें
इन हँसी, खुशी के रंगों को
व फेंक दें कहीं दूर
ईर्ष्या, द्वेष, जाति-पाति
के पक्के रंग।

24 जनवरी 2006

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।