अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में क्षिप्रा वर्मा की रचनाएँ

तीन छोटी कविताएँ
तुम कौन
ग़ज़ल न गीत

 

 

 

ग़ज़ल न गीत

ग़ज़ल है न गीत है यह,
मुक्तक है न छंद है!
केवल परिलक्षित करता, यह
जो मन मस्तिश्क में द्वंद्व है!!

मत कहो कविता इसे तुम,
मत कहो यह छंद है!
ह्रदयगार में यहाँ अनेकों
ज्वालामुखियाँ बंद हैं!!

फूट पड़ीं अतिशय ताप से,
चिंगारियाँ यहाँ चंद हैं!
पीड़ा का, ताप का- कविता से,
चिरंतन से संबध है!!

अवनि कंपित, हुई ज्वाला पिघलित,
बह चली जिधर इसे बहना है!
कविता, मुक्तक या ग़ज़ल समुचित,
कह लो, तुम्हें जो भी कहना है!!

या तो कोरी बकवास ही कहो,
चाहो तो परिहास भी कर लो!
जब तबियत से कोई गाए,
शब्द कहाँ माने रह जाए!!

9 अक्तूबर 2005

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।