अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में क्षिप्रा वर्मा की रचनाएँ

तीन छोटी कविताएँ
तुम कौन
ग़ज़ल न गीत

 

 

तीन छोटी कविताएँ

1.संभलते हैं

संभलते हैं,
फिर चोट खाने के लिए !
उठते हैं,
फिर गिर जाने के लिए !
रोते हैं,
फिर मुसकुराने के लिए !
चुप हैं,
फिर से गीत गाने के लिए
!


2.सज़ा

बुलबुल को दी है, चहकने की सज़ा !
बागों को दी है, महकने की सज़ा !!

बादल को दी है, गरजने की सज़ा !
सावन को दी है, बरसने की सज़ा !

तू तो ख़ुदा है, तुझे सैयाद कैसे कहें !
ग़म तूने दिए हैं, तो फ़रियाद किससे करें !!


3. बेहयाई

चुप रहने लगे,
बेरुख़ी समझ गए !
बात करना चाहा,
बेअदबी कह गए !!
दूर रहने लगे,
बेवफ़ाई समझ गए !
पास आना चाहा,
'बेहयाई' कह गए !!

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।