अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में शिवदेव मन्हास की
रचनाएँ -

तीन प्रेम कविताएँ-
चुप्पी में जादू
प्रेम केवल खामोशी
ये मेरी उँगलियाँ

 

चुप्पी में जादू

प्रेमी की चुप्पी और शांति में
कोई जादू होता है
उसको देखकर
उसके जैसा
हो जाने को जी करता है।
तभी तो लोग
एकांत की तलाश करते हैं
कुदरत की गोद में जाते हैं
और खामोशी को
अपनी आगोश में भरते हैं।
्रकृति की चुप्पी
इस बात का प्रमाण है
कि वह भी
किसी के प्यार में
अपनी सुध-बुध भुला बैठी है।

1 फरवरी 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।