अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में शोभा महेन्द्रू की रचनाएँ

एक अहसास
जीवन डगर
मेरी परछाईँ
हे कृष्

 

 

मेरी परछाई

हम दो हैं-
मैं और मेरी परछाई।
जब भी मैं परिस्थितियों में
सहज होना चाहती हूँ -
मेरी परछाई
बहुत दूर भाग जाती है।
जब भी मैं काम में
मन लगाती हूँ -
वो कल्पना की
रंगीन चादर बिछाती है।
तितली की तरह इधर-उधर
मँडराती है।
जब मैं किसी मीटिंग में बैठ
गंभीरता से सिर हिलाती हूँ-
वह शरारत से गुदगुदाती है।
हाथ पकड़ कर बाहर ले आती है।
जाने कैसे-कैसे बहाने बनाकर
अपनी बातों को सही ठहराती है।
जब भी मैं जीवन को
सहज अपनाती हूँ --
वह विरोध कर देती है।
मैं इसे कैसे समझाऊँ ?
जान नहीं पाती हूँ।
घूर कर , डाँट कर
झींक कर रह जाती हूँ।
तुम इस परछाई को
सच ना समझना।
इसके साथ कोई ख्वाब
ना बुन ना।
क्योंकि ये केवल परछाई है
सच नहीं।
कभी भी धोखा दे जायेगी
जब मेरी ही ना हुई तो
तुम्हारी क्या खाक हो पाएगी ?

24 अक्तूबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।