अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

अनुभूति में श्यामल सुमन की रचनाएँ -

नई रचनाएँ-
बच्चे से बस्ता है भारी
मुझको वर दे तू
रोग समझकर
साथी सुख में बन जाते सब

अंजुमन में-
बाँटी हो जिसने तीरगी
मुस्कुरा के हाल कहता
मेरी यही इबादत है
रोकर मैंने हँसना सीखा
हाल पूछा आपने
 

कविताओं में-
आत्मबोध
इंसानियत
एहसास
कसक
ज़िंदगी
द्वंद्व
दर्पण
फ़ितरत 
संवाद
सारांश
सिफ़र का सफ़र

दोहों में-
दोहों में व्यंग्य
नेता पुराण

  कसक

मंज़िल निश्चित पथ अनजान
चतुराई का क्या अभिमान।
जीवन मौत संग चलते हैं
आगत का किसको है भान।
व्याप्त अंधेरा कम करने को क्षीण ज्योति भी ले आता।
रवि शशि तारे बात दूर की जुगनू भी मैं बन पाता।।

कोई दूर न सभी पास है
कौन आम और कौन ख़ास है।
अपने पराये का अंतर पर
सबसे सबको लगी आस है।
इस उलझन की चिर सुलझन का कोई राह दिखा जाता।
रवि शशि तारे बात दूर की जुगनू भी मैं बन पाता।।

अधिक है आशा शेष निराशा
भौतिक सुख की दृढ़ जिज्ञासा।
तीन भाग से अधिक है पानी
फिर भी क्यों आधा जग प्यासा।
मृगतृष्णा की भाग दौड़ से किसी तरह सब बच जाता।
रवि शशि तारे बात दूर की जुगनू भी मैं बन पाता।।

ज्ञान यहाँ विज्ञान यहाँ है
अच्छाई भी जहाँ तहाँ है।
धर्म न्याय की बातें होतीं
फिर भी सबको त्राण कहाँ है।
क्या रहस्य है इसके पीछे कोई मुझको सिखलाता।
रवि शशि तारे बात दूर की जुगनू भी मैं बन पाता।।

सब मिल सकता जिसकी चाहत
हो कोई क्यों हमसे आहत।
भीड़ तीर्थ में यज्ञ भक्ति में
है मानवता क्यों मर्माहत।
काँटे सुमन संग पलते क्यों कोई भेद बता जाता।
रवि शशि तारे बात दूर की जुगनू भी मैं बन पाता।।

16 फरवरी 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है